{"_id":"5d0144cdbdec22074c264981","slug":"15603642279-shahjahanpur-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 19 मार्च की है, तब तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार गांव के ही रामऔतार अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर उसके खेत में लगा सिंचाई वाला इंजन चोरी कर ले गए थे। शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके पति से गाली गलौज कर भगा दिया और रंजिश मानने लगे। 19 मार्च की रात वह शौच को खेत पर गई तो वहां रामऔतार के पुत्र लालबहादुर और राजपाल ने उसे पकड़ लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी पति को दी और वहां से पुवायां कोतवाली जाकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मेडिकल भी नहीं कराया। एसपी को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।