{"_id":"5cffe525bdec220777255920","slug":"15602742046-shahjahanpur-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे मिला वृद्ध का शव, पुलिस का दावा गर्मी से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाइवे किनारे मिला वृद्ध का शव, पुलिस का दावा गर्मी से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर/जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गर्मी इन दिनों कहर बरपा रही है। चिलचिलाती धूप कई बार बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। मंगलवार को दो अज्ञात लोगों के शव मिले जिनकी मौत का कारण पुलिस गर्मी मान रही है। भीषण गर्मी के चलते उनकी जान चली गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौसारा में हाइवे के किनारे दुकान के चबूतरे के पास अधेड़ का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि करीब दो साल से वह इलाके में घूम रहा है। एसएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि अधेड़ की उम्र करीब 48 वर्ष है। शरीर पर चोट आदि के निशान न होने से अनुमान है गर्मी के चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसमें मौत कारण स्पष्ट हो जाएगा। मंगलवार शाम लगभग 4 बजे रोहिलखंड हॉस्पिटल के पास सड़क के किनारे करीब 32 साल के एक युवक का शव मिला। युवक काली पैंट व अंदर अंडरवियर पहने है ऊपर शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है और वह इलाके में अक्सर घूमता फिरता रहता था। उसके शरीर में कहीं पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसकी मौत का कारण भी गर्मी माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।