{"_id":"5cf91740bdec22077654fe21","slug":"155982828118-shahjahanpur-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर पुलिस चौकी में जा घुसा बेकाबू ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दीवार तोड़कर पुलिस चौकी में जा घुसा बेकाबू ट्रक
विज्ञापन
खुटार(शाहजहांपुर)। बुधवार रात खुटार गोला हाइवे पर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कठिना नदी के पुल के पास पुलिस चौकी में जा घुसा। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस चौकी की पूरी बिल्ंिडग ढह गई है।
खुटार गोला मार्ग पर शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले की सीमा पर कठिना नदी के पुल के पास कुछ वर्ष पहले पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। काफी समय तक यहां पुलिसकर्मी भी दिन रात तैनात रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता था और चौकी बंद पड़ी रहती थी। बुधवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर चौकी में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चौकी की सभी दीवारें ढह गई। लिंटर भी नीचे आ गिरा। चौकी के पास लगा बड़ा संकेत बोर्ड टूटकर गिर गया। जोरदार टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा भी टूट फूट गया। गनीमत रही कि चौकी में कोई कोई पुलिसकर्मी या होमगार्ड मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद ट्रक का चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ट्रक में मिले कागजों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।