{"_id":"5cf6653ebdec22077a429701","slug":"155965164113-shahjahanpur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गैंग सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें, एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए लोगों के पास से एक तमंचा, कारतूस व तीन चाकू भी बरामद हुए हैं।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने थाने पर बताया कि थाना रामचंद्र मिशन एसओ जयशंकर सिंह को सोमवार की रात 11:ं30 बजे सूचना मिली कि बाड़ीगांव से चक परमाली गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर रिलायंस की बाउंड्री वॉल के किनारे कुछ बदमाश चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में सत्यदेव यादव निवासी गांव मुस्तफानगर थाना मिर्जापुर, विजय लोध निवासी गांव निबिया नगला थाना कलान, आकाश भुर्जी, छोटे द्विवेदी निवासी गांव जिंदपुरा थाना निगोही है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 बाइक, एक स्कूटी, एक तमंचा 315 बोर एवं तीन चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में सत्यदेव यादव के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा जनपद इटावा, फर्रुखाबाद समेत शाहजहांपुर में चोरी के दर्जन भर मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस टीम में एसएसआई इंद्रजीत सिंह भदौरिया, एसआई दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल रहे।