{"_id":"5cf659fdbdec22075f579a94","slug":"15596487617-shahjahanpur-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने सात लोगों पर खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुटार के गांव हरनहाई निवासी नीतू देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी दो वर्ष पूर्व फर्रूखाबाद के घटियाघाट के मोहल्ला नीलमगंज निवासी सुभाष कुमार के साथ हुई थी। नीतू का आठ माह का पुत्र भी है। पति सहित ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सूचना पर उसके पिता ने पंच फैसला भी कराया लेकिन ससुराल के लोगों शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
पति सुभाष, सास सुखदेवी, जेठानी मीना देवी, रेखा देवी और आरती देवी, जेठ रवि, ऋषभ आदि ने दो माह पूर्व उसकी जमकर पिटाई कर दी और पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। खुटार पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।