{"_id":"5ce94e67bdec22077725479b","slug":"155879388120-shahjahanpur-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के कमरे में जबरन घुसा युवक, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा के कमरे में जबरन घुसा युवक, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। कमरा किराये पर लेकर पढ़ रही छात्रा को एक युवक परेशान करने लगा। वह जबरन उसके कमरे में घुस रहा था। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया, हालांकि बाद में छात्रा ने कार्रवाई की बात से इंकार कर दिया।
गैर जनपद की छात्रा पुवायां में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा पहले दूसरे स्थान पर रहती थी, जहां भवन स्वामी का पुत्र उसे तंग करता रहता था। परेशान होकर छात्रा ने कमरा बदल दिया और दूसरे मोहल्ले में रहने लगी। युवक छात्रा के कमरे पर जाने लगा। छात्रा ने युवक को कई बार चेतावनी भी दी लेकिन वह नहीं माना। शनिवार दोपहर युवक छात्रा के कमरे में गया तो छात्रा ने यूपी-100 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के साथ ही छात्रा को भी कोतवाली ले आई। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। पुलिस ने तहरीर मांगी तो छात्रा ने अपने घर बात की और पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।