{"_id":"5ce929d7bdec22076e31b264","slug":"15587845211415-shahjahanpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां पुलिस ने दबोचा 15 हजार का ईनामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुवायां पुलिस ने दबोचा 15 हजार का ईनामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि निगोही के मोहल्ला ककरहा निवासी इस्लाम के खिलाफ वर्ष 2017 में भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में चार्जशीट भी लगाई गई थी। इस्लाम रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही गायब हो गया था। बाद में उसको फरार घोषित कर दिया गया। इसके बाद फरवरी 19 में पुवायां पुलिस ने एक लग्जरी कार में पशु पकड़े थे। इस मामले में भी इस्लाम मौके से फरार हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था।
शनिवार को एसएसआई सुनील शर्मा, एसआई संदेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर सिपाहियों के साथ जाकर इस्लाम को गांव जठियापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।