फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शराबी ने पहले थाने पर, फिर जिला अस्पताल में काटा हंगामा

शराबी ने पहले थाने पर, फिर जिला अस्पताल में काटा हंगामा

Fri, 24 May 2019 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने पहले थाने पर, फिर जिला अस्पताल में काटा हंगामा
शाहजहांपुर/भावलखेड़ा। जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम को एक शराबी ने जमकर हंगामा काटा, उसने डॉक्टर और पुलिस को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। इससे पहले उसने थाना रामचंद्र मिशन में भी जमकर हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुवांरी निवासी प्रभुदयाल शुक्रवार शाम को शराब के नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा था। इसका उसकी भाभी मायावती ने विरोध किया तो उसने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मायावती का बेटा बचाने आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। घर में गदर काट रहे प्रभूदयाल को शांत करने के लिए परिवार वालों ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची तो यहां कुछ देर शांत बैठने के बाद उसने यह कहकर गदर काटना शुरू कर दिया कि उसने बैटरी से निकालकर तेजाब पी लिया है। तेजाब की बात सुनते ही पुलिस सकते में आ गई और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची यहां पहुंचते ही उसने डॉक्टर को गालियां देनी शुरू कर दी, इससे अस्पताल स्टाफ के लोगों और मरीजों के तीमारदारों की भीड़ लग गई। उसे पुलिस ने शांत करने की कोशिश की तो वह पुलिस को गालियां देने लगा। लगभग आधा घंटे तक उसने ट्रॉमा सेंटर में जमकर गदर काटा। जब पानी सिर से ऊपर हो गया, तब फिर दरोगा ने उसे कसके घुड़की पिलाई तो वह शांत हो गया। मेडिकल के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसने कोई तेजाब नहीं पिया है केवल डराने के लिए यह सब कर रहा है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रभुदयाल का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed