फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाइक सवार दो लुटेरे महिला के नोंचे कुंडल

बाइक सवार दो लुटेरे महिला के नोंचे कुंडल

Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो लुटेरे महिला के नोंचे कुंडल
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के कुंडल नोंच कर फरार हो गए। देर शाम तक महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिल्लीगंज निवासी रामकुमार की पत्नी विटाना देवी सोमवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के सामने नेशनल हाईवे किनारे किनारे खाली पड़ी जगह पर उपले थोप रहीं थीं, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उपले थोप रही विटाना के पास पहुंचकर बाइक रोकी। विटाना से एक गांव को जाने के लिए रास्ता पूछने के बहाने उसे मीठी-मीठी बातों में बरगला लिया। महिला पूरी तरह से बेखबर थी, तभी पीछे बैठे युवक ने महिला के दोनों कानों पर एक साथ झपट्टा मारकर उसके कुंडल नोच लिए, इतने में बाइक स्टार्ट किए युवक ने बाइक आगे दौड़ा दी। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा हुए, तब तक बाइक सवार लुटेरे काफी दूर निकल कर जा चुके थे। घटना के बाद महिला ने मामले की तहरीर नहीं दी है। वहीं थानाध्यक्ष संजय राय ने बताया कि उन्हें न तो महिला के कुंडल नोंचे जाने की जानकारी मिली है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed