{"_id":"5c9d10e9bdec221446318ce7","slug":"151553797353-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र बनाने की फैक्टरी के संचालक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्र बनाने की फैक्टरी के संचालक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने लगभग एक दर्जन मुकदमों में नामजद व शातिर अपराधी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पास से दो बने हुए तमंचे व अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। अदालत भेजने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके दूसरे भाई को भी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल संजय राय ने बताया कि एसआई कुलदीप मिश्रा व विकास कुमार ने पुलिस टीम के साथ नदी किनारे झाड़ियों में छापा मारा तो वहां शातिर अपराधी वीरेंद्र पुलिस के कब्जे में आ गया इस दौरान उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा।
कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया वीरेंद्र शातिर अपराधी है। उस पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वीरेंद्र शस्त्र बनाने की फैक्टरी चलाता है। पकड़े जाने के दौरान वीरेंद्र से 315 बोर के दो तमंचे, एक 12 बोर का तमंचा, दो अधबने तमंचे, तीन बैरल व शस्त्र बनाने के उपकरण आरी, चिमनी, रेती व डाई आदि सामान पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र का भाई सुखबीर के विरुद्ध न्यायालय का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस को सुखबीर की काफी समय से तलाश थी सुखबीर को भी एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार करके उसे भी जेल भेज दिया गया है।