फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धोखाधड़ी में अधिवक्ता सहित तीन पर रिपोर्र्ट

धोखाधड़ी में अधिवक्ता सहित तीन पर रिपोर्र्ट

Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में अधिवक्ता सहित तीन पर रिपोर्र्ट
पुवायां। धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर अधिवक्ता, उसके मुंशी और एक किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खुटार के गांव टाह खुर्द कलां निवासी हरद्वारीलाल ने बताया कि गांव के ही ओमकार और ओमप्रकाश उसके पास आए और जमीन बिक्री करने की बात कहते हुए उससे जमीन खरीद लेने को कहा। उसने दो हिस्सों में बैनामा कराने की बात कहते हुए जमीन खरीदने की बात कही और तहसील में पड़ताल कराई तो पता चला कि ओमकार ने अपनी जमीन पर कई इकरारनामे करा रखे हैं। ओमकार से कहने पर उसने सभी इकरारनामे कटवा देने की बात कही और कुछ दिन बाद इकरारनामे काटे जाने की छाया प्रतियां उसे उपलब्ध करा दीं। उसने ओमकार के बताए वकील और मुंशी को कागज दिखाए तो दोनों ने कागज ठीक बताते हुए कहा कि अब बैनामा हो सकता है।

वकील के कहने पर सात जुलाई 14 को उसने जमीन का आधा भाग अपने और अपने भाइयों के नाम खरीद लिया और शेष भूमि का बैनामा 16 अप्रैल 15 को करा लिया। यह बैनामा भी ओमकार के वकील और उसके मुंशी ने कराया। बैनामा कराने से पूर्व पूरी राशि भी दे दी गई। इस बीच ओमकार के वकील, मुंशी और ओमकार से सांठगांठ कर 20 नवंबर 14 को ओमकार से जमीन का इकरारनामा मुंशी के नाम करा लिया और उसे जानकारी नहीं दी गई। जानकारी होने पर वकील से बात हुई तो ओमकार इकरारनामा कटवाने के तीन लाख रुपये और मांगने लगा। मना करने पर ओमकार, उसके वकील और मुंशी ने हाथापाई करने का प्रयास किया, जिस पर उसने भागकर जान बचाई। आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसा देने की धमकी भी दी। हरद्वारी के अनुसार पुलिस को तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ओमकार, ओमकार के वकील और मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed