{"_id":"5c6ef09ebdec2225060d8b33","slug":"151550774430-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापिका को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापिका को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा यूसुफपुर की प्रधानाध्यापिका ने पूर्व पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर गए विद्यालय के सहायक अध्यापक की अनुपस्थिति दर्ज कर दी। आरोप है कि सहायक अध्यापक ने उपस्थिति पंजिका में अपनी अनुपस्थिति पर सफेदा लगाकर उपस्थिति दर्ज कर दी। प्रधानाध्यापिका के मना करने पर वरुण कुमार ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहा यूसुफपुर की प्रधानाध्यापिका जयंती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक वरुण कुमार गत दिवस पूर्व पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे थे। जिससे उन्होंने वरुण कुमार को उपस्थिति पंजिका में हड़ताल पर जाने के कारण अनुपस्थिति कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह सहायक अध्यापक वरुण कुमार ने उपस्थिति पंजिका में अपने नाम के आगे दर्ज अनुपस्थिति पर सफेदा लगाकर उपस्थिति दर्ज कर दी। आरोप है कि मना करने पर वरुण ने विद्यालय में बच्चों के सामने गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट करने लगे। अन्य स्टाफ और ग्रामीणों ने उसे बचाया। थाना इंचार्ज सुधाकर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।