{"_id":"5c6bfc01bdec2237d6014879","slug":"151550580737-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन पर टूट कर गिरी एचटी लाइन, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलटी लाइन पर टूट कर गिरी एचटी लाइन, एक की मौत
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मंगलवार सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन टूट कर लो टेंशन लाइन पर आ गिरी। इससे दोनों लाइनें टूटकर जमीन पर आ गिर गईं। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के तमाम मकानों में लोगों ने करंट महसूस किया। ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। कई घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए।
गांव महमूदपुर सैंजनिया में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे जसवंत सिंह का पुत्र 20 वर्षीय गगनदीप सिंह घर से कुछ दूर निजी नलकूप के पास लघुशंका को गया था। इस दौरान नलकूप के पास रखे ट्रांसफार्मर में आई हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर पड़ा, जिससे एलटी लाइन में भी हाईटेंशन करंट दौड़ गया। एक तार टूट कर ऊपर गिरने से गगनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से गांव के तमाम घरों में फ्रिज, टीवी, मोटर, एसी, इंनवर्टर आदि जल गए। घरों में करंट जैसा महसूस होने और बिजली उपकरणों के फटने और धुआं निकलने से लोग घरों से भाग खड़े हुए।
बिजली जाने के बाद लोग घरों को लौटे। उधर किसी ने गगनदीप को मृत देख शोर मचाया तो मृतक के परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। गगनदीप की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव के लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष है। लोगों ने मृतक के परिवार और गांव के लोगों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। गगनदीप के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर देकर घटना के लिए जिम्मेदार बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली है। गगनदीप की मौत से पिता जसवंत सिंह, मां नरेंद्र कौर, भाई सतवीर सिंह, अमृतपाल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इन घरों में हुआ बड़ा नुकसान
पुवायां। हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से घरों में करंट फैल गया। इससे दर्शन सिंह, अमर सिंह, अमरीक सिंह, बल्देव सिंह, मक्खन सिंह, लक्खा सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, शेर सिंह, कुलवंत सिंह, बलदेव सिंह, गुरुवचन सिंह के घरों की वायरिंग सहित सभी बिजली उपकरण जल गए।
30 वर्ष से अधिक पुरानी लाइन से खतरा
तमाम बार मांग के बाद भी नहीं बदले जा रहे तार
पुवायां। गांव महमूदपुर सैंजनियां में जहां हादसा हुआ है वह बिजली लाइन लगभग 30 वर्ष पुरानी है। मक्खन सिंह, कुलवंत सिंह सहित तमाम लोगों ने बताया कि हाईटेंशन बिजली लाइन घरों के ऊपर से निकली है। तमाम बार मांग के बाद भी तार नहीं बदले जा रहे हैं और घरों के ऊपर से निकली लाइन की शिफ्टिंग का भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिस कारण लोग हर समय तार टूटने के खतरे से आशंकित रहते हैं।
जहां कहीं भी शिकायत मिलती है, कार्रवाई कराई जाती है। कुछ स्थानों पर बिजली लाइन पहले से खिंची थी बाद में लोगों ने नीचे घर बना लिए।
रामाशंकर, एसडीओ बिजली विभाग पुवायां