{"_id":"6af1cc547aa0fb745400e33b","slug":"youth-murdered-by-being-crushed-with-bricks-following-a-dispute-over-tashan-ashram-news-c-340-1-del1011-162618-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: टशन को लेकर विवाद में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: टशन को लेकर विवाद में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या
विज्ञापन
सरस्वती विहार के प्रह्लादपुर में वारदात, चार नाबालिग पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में मामूली बात पर हुई कहासुनी में चार नाबालिगों ने मोनू नाम के युवक की ईंटों से वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने सरस्वती विहार के प्रह्लादपुर इलाके में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इनके बीच टशन को लेकर विवाद था। इसी बात पर इनके बीच कहासुनी हुई थी।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पुलिस को 9 नवंबर की तड़के करीब 3.40 बजे कराला निवासी मोनू पर जानलेवा हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गली में मोनू अचेत पड़ा था। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि मोनू पर ईंटों से हमला किया गया है। उसके सिर और शरीर पर ईंटों के चोट के निशान थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मोनू का इलाके के चार नाबालिगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेरकर उस पर ईंटों से हमला कर दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें मोनू पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे के फुटेज के जरिये पुलिस ने नाबालिग आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया।