{"_id":"5c65bc14bdec2259c53e1726","slug":"151550171156-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला की दुर्घटना में मौत, दो बेटियों समेत पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार महिला की दुर्घटना में मौत, दो बेटियों समेत पति घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में एलआईसी कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार दोपहर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार हरदोई निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि पति और उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्र्ैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
हरदोई के थाना पाली के गांव रामनगर निवासी 24 वर्षीय सादमा खानम अपने पति 30 वर्षीय बशर खान और दो बेटियों पांच वर्षीय आलिया खानम व तीन वर्षीय अफ्शा के साथ बाइक से बरेली से अपने गांव के लिए लौट रही थी। दोपहर लगभग एक बजे बशर खान बाइक लेकर नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने पहुंचा और आगे चल रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए जैसे ही बाइक आगे निकाली, तभी चालक ने ट्रैक्टर से बाइक की ओर कट मार दिया। इसके बाद चारों लोग मय बाइक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सादमा खानम को मृत घोषित कर दिया। बशर और उसकी बेटियों की मरहम पट्टी की गई। आलिया की हालत को गंभीर देखते हुए उसका सीटी स्कैन कराया गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
बहन की शादी को लगा ग्रहण
सादमा खानम के पति बशर खान बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव नरियावल में रहकर सिलाई का काम करते हैं। वह भी बच्चों के साथ वहीं रहती थी। 21 फरवरी को सादमा की बहन चांदनी की शादी है, इसलिए वह पति के साथ गांव लौट रही थी। सादमा का मायका भी रामनगर में है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। चांदनी की शादी की चल रहीं तैयारियों को ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
घायल मासूम बेटियों और पत्नी के शव को देख बदहवास हो गया बशर
एक ओर पत्नी का शव पड़ा था। दूसरी ओर दो मासूम बेटियां घायल थी और खुद भी बुरी तरह से जख्मी था। बार-बार मासूम बेटियों के सिर पर हाथ फेर रहा बशर बदहवास हो रहा था। कभी सिर ऊपर करके खुदा को याद करता तो कभी मासूम बेटियों को निहार कर उसके आंसू बहने लगते। अस्पताल में मौजूद लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे। हादसे से गम में डूबे बशर को अपने जख्म नजर नहीं आ रहे थे। हादसे में उसके दोनों हाथ व सिर जख्मी हो गया था। सूचना पाकर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे बमुश्किल संभाला।