फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या

फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या

Tue, 12 Jun 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या
फोटो-23,अजीजगंज में मौका मुआयना करने पहुंचे एएसपी सिटी और सीओ सिटी
विज्ञापन

फोटो-24,मृतक शव पर बिलख रही पत्नी व परिजन
फोटो-25,मृतक का फाइल फोटो

फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या
घर के अंदर बरामदे में मिली लाश, पीछे सिर में था घाव
शक के आधार पर दो दोस्तों व अन्य के खिलाफ दी गई तहरीर
एसपी एएसपी सिटी ने किया मौका मुआयना, फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में सोमवार रात प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे के बाहर बरामदे में औंधे में मुंह पड़ा था, सिर में पीछे से किसी नुकीली चीज से प्रहार किए जाने का घाव था। घटना की जानकारी बरेली से पत्नी का फोन आने पर तब हुई, जब पड़ोसी में रह रहे चाचा उसे देखने पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी फोरेंसिक टीम व खोजी डॉग के साथ पहुंच गए। बाद में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी मौका मुआयना किया। शक के आधार पर चाचा ने उसके दो दोस्तों व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन हत्या के कारणों को नहीं खोला गया है।
सोमवार दिन में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन का काम निपटाने के बाद 30 वर्षीय पीयूष कुमार सक्सेना उर्फ रानू शाम को घर पहुुंचा और उसने सात बजे पत्नी रश्मि को मोबाइल पर कॉल करके कहा कि वह बरेली के लिए निकल रहा है। उसकी पत्नी छोटी बेटी दो वर्षीय वृद्धि का इलाज कराने के लिए बड़ी बेटी सात वर्षीय उन्नति के साथ दो दिन से बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित मायके करगैना में थी। रात दस बजे रश्मि ने पति के मोबाइल पर कॉल की लेकिन रिंग जाती रही और कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद रश्मि ने मोहल्ले के ही इमरान को कॉल करके बताया कि उसकी पति से बात नहीं हो पा रही है। कुछ देर बाद इमरान ने पलटकर बताया कि रिंग जा रही है लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है। रात में बात नहीं होने पर पत्नी शांत हो गई। मंगलवार सुबह उसने पड़ोस में रह रहे पीयूष के चाचा के मोबाइल पर कॉल करके बताया कि उसकी रात से पीयूष से बात नहीं हो रही है, तब फिर उन्होंने जाकर देखा तो पीयूष बरामदे में मृत अवस्था में पड़ा था। सिर में पीछे किसी नुकीली चीज से वार किए जाने का घाव नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर बरेली से लौटी रश्मि पति के शव को देखकर बिलखने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। चाचा राजेश कुमार सक्सेना ने मृतक के साथी फाइनेंस कपंनी में साथ काम करने वाले खुदागंज निवासी अतुल व इमरान पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या किए का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

--------
दो लोगों के खिलाफ मृतक के चाचा की ओर से नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या की वजह अभी कोई नहीं बता पा रहा है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed