फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खेत में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

खेत में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 09 Sep 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
रोजा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बरतारा में एक धान के खेत से शनिवार को युवक का शव बरामद हुआ। खेत में शव पड़ा होने की खबर पर यहां ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस कह रही है कि वह अर्द्धविक्षिप्त था।
विज्ञापन

बरतारा गांव के लोगों ने एक धान के खेत की खेत की मेड़ किनारे शनिवार को युवक का शव पड़ा देखा। करीब 30 साल के इस युवक के शरीर पर सिर्फ काली पेंट थी। खेत में शव पड़ा होने की खबर कुछ ही देर में आसपास के गांवों तक फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। गांव वालों का कहना है कि जिस व्यक्ति का शव है उसेे कई दिनों से आसपास के गांवों में घूमता देखा जा रहा था। वह मानसिक मंदित लग रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार सरोज भी मृतक को मानसिक मंदित बता रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed