फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 12 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
रौसरकोठी (शाहजहापुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी 60 वर्षीय छोटे शाह की हत्या का गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि तीन चार दिन पहले युवक से हुए विवाद के चलते उसी ने हत्या करके शव लखीमपुर खीरी जिले में नाले में फेंक दिया। जाम स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव मिश्रीपुर निवासी 60 वर्षीय छोटेशाह सात अगस्त को हरदोई के थाना शाहाबाद स्थित अपनी बेटी रहनुमा के घर गए थे। अगले दिन वहां से गांव का ही एक युवक उन्हें अपनी बाइक से उन्हें बेटी के घर से गांव छोड़ देने की बात कह कर बुला लाया। आरोप है कि उसी युवक ने छोटेशाह की हत्या कर शव लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में मोहद्दीपुर के पास नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को यहां शव लाए जाने के बाद घर वाले व रिश्तेदार आक्रोशित हो उठे। उन सभी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर तहबरगंज व सरायकाइयां के बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे लोग शांत नहीं हुए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। घर वालों ने बताया कि आरोपी युवक से छोटे शाह का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था, इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इस घटना का अपने जिले से कोई मतलब नहीं है। लाश लखीमपुर खीरी में मिली है और पोस्टमार्टम भी वहीं हुआ है, लिहाजा घटनास्थल लखीमपुर खीरी जिले का ही है। परिवार के लोगों को बता दिया गया है कि जो भी कार्रवाई होगी वह लखीमपुर खीरी से ही होगी। इस पर वह मान गए और जाम खुल गया है।
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed