फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुलिस की पिटाई से नदी में कूदे जुआरी की मौत,गुस्साएं लोगों ने किया पथराव

पुलिस की पिटाई से नदी में कूदे जुआरी की मौत,गुस्साएं लोगों ने किया पथराव

Fri, 11 Aug 2017 08:59 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से नदी में कूदे जुआरी की मौत,गुस्साएं लोगों ने किया पथराव
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल के नीचे शुक्रवार दोपहर जुआ खेल रहे लोग चीता मोबाइल टीम के पहुंचने पर भाग खडे़ हुए। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके सिर पर डंडा मार दिया। पिटाई से बचने के लिए युवक ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी सिपाही को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिपाही को छुड़ाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। युवक के घरवालों ने सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सुमित शुक्ला ने समझा-बुझाकर शव जिला अस्पताल भिजवाया और जाम खुलवा दिया। अस्पताल पहुंचे एएसपी (सिटी) दिनेश त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली। एसपी केबी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी नगमा की तहरीर पर आरोपी सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी राजघाट के निकट गर्रा नदी पुल के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिलने पर शुक्रवार दोपहर चीता मोबाइल टीम के सिपाही ओमकार और होमगार्ड रामबाबू वहां पहुंचे। बताते हैं कि पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। आरोप है कि भागते वक्त 35 वर्षीय तारिक खां उर्फ पप्पू के सिर पर सिपाही ने डंडा मार दिया। इससे डरकर उसने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने नदी में उसकी तलाश की तो कुछ देर बाद खून दिखाई दिया। लोग नाव से गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे और तारिक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

होमगार्ड तो वहां से खिसक गया जबकि सिपाही को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जानकारी पर कोतवाल अशोक पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही को छुड़ाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने वहां से भागकर जान बचाई। भीड़ ने पप्पू का शव चारपाई पर रखकर राजघाट चौकी के पास जाम लगा दिया। इस बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने समझा बुझाकर शव गाड़ी में रखवाकर जिला अस्पताल भेजा। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed