{"_id":"5932c1514f1c1b31308b4583","slug":"14964985231-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू इंटर कालेज प्रधानाचार्य अशर्ीलता फैलाने के मामले में फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरू इंटर कालेज प्रधानाचार्य अशर्ीलता फैलाने के मामले में फंसे
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षकों के व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल नेहरू इंटर कॉलेज (एनआईसी) के प्रधानाचार्य पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। ग्रुप में अश्लील आईकॉन लगाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर थाने में तहरीर दी गई है। इधर, आरोपी प्रधानाचार्य ने इसे साजिश बताया है।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि माध्यमिक शिक्षा से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सोशल साइट व्हाट्सऐप पर माध्यमिक शिक्षा इंटर के नाम से एक ग्रुप बनवाया गया था। इसमें माध्यमिक शिक्षा से संबंधित प्रधानाचार्य, कर्मचारी, शिक्षक जुड़े हैं। ग्रुप में जुड़े नंबर 7317286028 से अश्लील आईकॉन डाला गया। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। डीआईओएस ने सदर थानाध्यक्ष से मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। डीआईओएस ने ग्रुप के आईकॉन की एक फोटोकॉपी भी तहरीर के साथ लगाई है। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से अश्लील आईकॉन डाला गया है वह सिंधौली के गांव कोरोकुइयां स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला का है। जब उनसे इसकी शिकायत की गई तब उन्होंने शुक्रवार सुबह आईकॉन बदल दिया। इस ग्रुप में शामिल मुनीश चंदेल ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि बस यही बाकी रह गया था।
विज्ञापन
मैंने ऐसा कृत्य नहीं किया है। मेरा व्हाट्सऐप एकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। इसे लेकर मैं खुद दो-तीन दिन से परेशान हूं। यह मेरे खिलाफ साजिश है। मैं इस मामले में एफआईआर दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन
- राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां सिंधौली