फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर बोला हमला, दंपती समेत तीन घायल

घर में घुसकर बोला हमला, दंपती समेत तीन घायल

Mon, 25 Feb 2019 07:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर बोला हमला, दंपती समेत तीन घायल
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के बाड़ीगांव में रंगबाजी का विरोध करने पर रविवार देर शाम कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट आई। तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बाडीगांव निवासी राममूर्ति के घर के बाहर गांव निवासी एक युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर निकला। तभी राममूर्ति ने बच्चों के चोट लग जाने का हवाला देकर उसे तेज बाइक चलाने से मना किया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि युवक अपने आठ-दस साथियों के साथ रविवार की रात आठ बजे राममूर्ति के घर में घुस गया और लाठी-डंडों से परिवार वालों को पीटने लगा। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नही पहुंची। मारपीट में घायल हुए राममूर्ति व उनकी पत्नी कुसमवती व भाई जवाहर लाल को 108 नंबर एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों के अस्पताल जाने के बाद एसएसआई आरसी मिशन इंद्रजीत भदौरिया गांव पहुंचे और घटना के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ कर लौट आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, एसएसआई ने बताया कि घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed