{"_id":"5c40b10ebdec22738a473626","slug":"141547743502-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक मांगे जाने और मांग पूरी न होने पर घर से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुरघिया निवासी अरविंदर की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उसका मायका थाना पुवायां के गांव जुझारपुर में है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व अरविंदर से हुई थी। ससुराल के लोग शादी में दिए गए दान से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद से ही पति अरविंदर, देवर बिजेंद्र, ससुर रामभरोसे, सास और ननद शिल्पी मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाकर देने को कहने लगे।
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उक्त लोग उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। आरोपी कहते थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो घर से निकाल देंगे। एक सप्ताह पूर्व ससुराल के लोगों ने एक राय होकर उसका पीटा और पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मामा गांव मुरादपुर के आदेश वर्मा के यहां रह रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।