फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारी के आने पर फायर कर भागे चोर

व्यापारी के आने पर फायर कर भागे चोर

Sat, 29 Dec 2018 08:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के आने पर फायर कर भागे चोर
सेहरामऊ दक्षिणी(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव सुजातपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक सराफा दुकान का ताला तोड़ दिया। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंचे सराफा व्यापारी पर चोर फायर करते हुए भाग गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से चोरी करने का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पिंकू तिवारी की दुकान सड़क किनारे है, जबकि मकान अंदर है। दुकान के पास रहने वाले व्यक्ति ने खटपट की आवाज सुनी तो मोबाइल पर कॉल करके पिंकू को जानकारी दी। सूचना पर पिंकू मौके पर पहुंचे तो चोरों को उनके आने की भनक लग गई। वह लोग भागे तो पिंकू ने उन्हें ललकारा, इस पर एक चोर ने उन पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पिंकू ने पुलिस को बताया कि चोरों ने भागते समय मोबाइल पर लाइट कट करने को कहा, इसके कुछ देर बाद लाइट कट हो गई और चोर भाग गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कॉल डिटेल मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed