फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 03 Oct 2017 07:15 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)। प्रसव पीड़ा से छटपटाती पत्नी को घर छोड़कर मजदूरी पर कीटनाशक दवा छिड़कने गया युवक खेत पर अचेत दशा में पाया गया। घरवाले उसे इलाज के लिए ले गए। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मकसूदापुर निवासी तौलेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को गांव का ही एक व्यक्ति उसके पुत्र 30 वर्षीय नेतराम को मजदूरी पर कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए बुलाकर ले गया था। दवा छिड़कते समय उसका पुत्र बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी पाकर वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गए। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ अमर सिंह ने बताया कि तहरीर के हिसाब से मुकदमा नहीं बन रहा है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नेतराम की मौत से उसकी पत्नी प्रीति, पिता तौलेराम सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

खुशी पर भारी पड़ा गम
मकसूदापुर/ बंडा। नेतराम की कच्ची गृहस्थी है। मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करने वाले नेतराम के घर में पुत्र जन्म की खुशियां कुछ ही देर में काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेतराम के घर पत्नी प्रीति के अलावा सात वर्षीय पुत्र सर्वजीत, पांच वर्षीय कमल, तीन वर्षीय पुत्र एवन हैं। पत्नी प्रीति चौथी संतान को जन्म देने वाली थी। वह घर पर प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी। इस कारण पैसे की जरूरत महसूस करते हुए नेतराम पत्नी को घर पर छोड़कर मजदूरी करने चला गया। पति के जाने के बाद प्रीति ने पुत्र को जन्म दिया तो घर में खुशियां मनाई जाने लगीं। शाम को जानकारी मिली कि नेतराम खेत पर बेहोश पड़ा है। इससे घर में खलबली मच गई। पिता तौलेराम आदि खेत पर पहुंचे और नेतराम को इलाज को ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। इससे पुत्र के जन्म की खुशियां कुछ ही समय बाद मातम में बदल गईं। उधर, प्रीति को जब पति की मौत की जानकारी मिली तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी पर गांव के तमाम लोग भी नेतराम के घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed