फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में दो लोगों की मौत, मासूम घायल

हादसों में दो लोगों की मौत, मासूम घायल

Tue, 08 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत, मासूम घायल
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्ष का मासूम घायल हो गया। एक घटना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सिसनई में र्हुई, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र टेंपो की चपेट में आ गए। इनमें पिता की मौत हो गई जबकि उनका मासूम बेटा घायल हो गया। दूसरी घटना तिलहर के गांव हाजीनगला के पास हुई, जिसमें पैदल सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा चालक की डीसीएम की चपेट में आने से जान चली गई।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी प्रतिनिधि के अनुसार थाना निगोही क्षेत्र के गांव सुड़क्कापुर निवासी 24 वर्षीय बृजेश कुमार वर्मा रक्षाबंधन पर तीन दिन पहले पत्नी सुषमा व पांच वर्ष के मासूम बेटे अरुन को लेकर बाइक से थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सिसनई स्थित ससुराल गया था। मंगलवार को उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई। उसे दवा दिलवाने के लिए वह बाइक से चांदापुर गांव जा रहे थे। बाइक पर बेटा भी बैठा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर मुख्य रोड पर आए तभी सामने से आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और उसके ससुराल वाले भी पहुंच गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

उधर, तिलहर क्षेत्र के गांव हाजीनगला निवासी 45 वर्षीय बाबूराम मंगलवार सुबह शौच करके सड़क पार कर खेत से वापस गांव आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबूराम ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते थे। दो बेटियों गीता, ममता की शादी हो चुकी है। एक बेटा राहुल18 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed