फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potter's house burgled twice in two months; goods worth lakhs stolen.

Bareilly News: कुम्हार के घर दो महीने में दो बार चोरी, लाखों का सामान चुराया

Wed, 14 Oct 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Potter's house burgled twice in two months; goods worth lakhs stolen.
बरेली। इज्जतनगर इलाके में एक कुम्हार के घर में दो महीने में दो बार चोरी हो गई। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गिरधारीपुर निवासी महेंद्र पाल ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि मिट्टी के बर्तन और कुल्हड़ बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी दुकान एमबी इंटर कॉलेज के पास है। 11 अक्तूबर को दोपहर में उनके घर में चोरी हुई। उस समय महेंद्र पाल परिवार के साथ दुकान पर थे। चोरों ने दोबारा घर का ताला तोड़ा और पानी का मोटर चुरा लिया। दुकान के लिए रखे लगभग 10 हजार रुपये भी गायब मिले। महेंद्र पाल ने पुलिस से दोनों घटनाओं की जांच कर चोरी गया सामान और नकदी बरामद कराने की मांग है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट लिखी गई है। फुटेज आदि की जांच कर चोरों का पता लगाया जाएगा।


पहले भी हुई थी चोरी

दो महीने पहले चोरों ने महेंद्र पाल के घर का ताला काटकर चोरी की थी। उस समय चोर बच्चों की गुल्लक से 30 हजार रुपये और पांच हजार रुपये अलग से ले गए थे। सोने के दो जोड़ी कुंडल भी चोरी हुए थे। जानकारी की कमी के कारण महेंद्र पाल ने उस समय थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed