{"_id":"6ace90549258ec518a02ae91","slug":"motorcyclist-killed-two-injured-in-collision-with-truck-badaun-news-c-123-1-sbly1035-175310-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चालक से चाबी छीनकर पिकअप ले जाने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चालक से चाबी छीनकर पिकअप ले जाने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
उझानी। करीब ढाई महीना पहले बाइपास से चालक और हेल्पर से चाबी छीनकर पिकअप ले जाने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बोलेरो सवार युवक बताए गए हैं।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अजब निवासी सुदीप पुत्र देवेंद्र ने पुलिस के स्तर से कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोर्ट में की थी। आरोप है कि चालक सुदीप और उनके हेल्पर श्यामवीर के साथ भाड़ा लेकर दातागंज से कासगंज जिले में सोरों को निकले, तभी बाइपास पर गोल चक्कर के पास बोलेरो को देख सुदीप ने जैसे ब्रेक मारा, उसी दौरान बोलेरो सवार सात-आठ लोग उतरे और हेल्पर को नीचे खींचकर उनसे चाबी छीन ली।
विरोध किए जाने पर चालक और हेल्पर से मारपीट भी की गई। आरोप है कि चाबी छीनकर आरोपी पिकअप को भगा ले गए। आरोपियों की बोलेरो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिकअप चालक सुदीप की ओर से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला पुराना है। चालक ने अगर उसी दौरान घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी होती तो, तभी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।