{"_id":"6ace903c36bf3c3f3d01de4b","slug":"thieves-run-rampant-during-the-festive-season-two-homes-burgled-in-three-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217539-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक, तीन दिन में दो घरों में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक, तीन दिन में दो घरों में सेंधमारी
विज्ञापन
मझारनू और खड़ीहार में लाखों के आभूषण और नकदी चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन में जोगिंद्रनगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में मझारनू और खड़ीहार गांव में चोर घरों से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले उड़े। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
पहली वारदात नेरघरवासड़ा पंचायत के मझारनू गांव में हुई। शिकायतकर्ता निर्मला और मेघ सिंह ने करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, खड़ीहार गांव में मंजू देवी के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इस वारदात में भी करीब दो लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का अनुमान है। दोनों घटनाओं में करीब 30 हजार रुपये नकदी भी चोरी होने की बात सामने आई है।
स्थानीय निवासी विनय कर्ण ने चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, त्योहारी सीजन में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के चलते जेबकतरों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।