फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप

शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप

Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप
शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की सिर्फ एनसीआर
बीईओ ने कहा विभागीय कार्रवाई भी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
एक शिक्षक ने मामूली बात पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया है। गांव पड़रिया दलेलपुर के प्राथमिक स्कूल में रामकुमार शिक्षक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि एक अगस्त को शिक्षक ने गांव के ही धर्मेंद्र के नौ वर्षीय कक्षा चार में पढ़ने वाले पुत्र विकास को किसी बात पर पहले पीट दिया और बाद में उसका हाथ मरोड़कर दीवार से टकरा दिया। विकास रोता हुआ घर गया और पिता को सारा वाकया बताया। धर्मेंद्र ने स्कूल आकर शिक्षक से शिकायत करते हुए पुत्र को पीटे जाने का विरोध किया। आरोप है कि शिक्षक ने धर्मेद्र को धमकी देते हुए स्कूल से चले जाने को कहा। दो अगस्त को धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धर्मेंद्र के अनुसार पिटाई से पुत्र का हाथ टूट गया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक रामकुमार का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन जवाब नहीं मिला।


शिक्षक रामकुमार के खिलाफ शिकायत मिली है। दर्ज एनसीआर का भी पता चला है। शिक्षक का रवैया बच्चों के प्रति अच्छा नहीं रहता है, इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

सुशील कुमार कनौजिया बीईओ बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed