फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, पीटकर हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, पीटकर हत्या का आरोप

Sat, 23 Mar 2019 01:15 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, पीटकर हत्या का आरोप
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने मोहल्ले के ही मां-बेटे पर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रोशनगंज निवासी 60 वर्षीय हरिराम के मकान के दरवाजे के पास बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे बैठे हुए थे। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक गाली-गलौज करने लगा, इस पर उन्होंने विरोध किया तो युवक और उसकी मां ने हरिराम पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। इससे वह चोटिल हो गए और जमीन पर गिर गए। शोर-शराबा सुनकर उनका बेटा सोनू आया, तो हमलावर भाग गए। सोनू ने बताया कि पिता के सिर पर हमलावरों ने डंडा मार दिया, इससे उन्हें गंभीर चोट लगी। जब तक जिला अस्पताल ले गए, तब तक मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं पाकड़ चौकी इंचार्ज राकेश यादव ने बताया कि हरिराम के बेटे सोनू की सूचना शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed