फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चौकीदार को बनाया बंधक, दुकान में लगा दी नकब

चौकीदार को बनाया बंधक, दुकान में लगा दी नकब

Sun, 03 Mar 2019 09:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बनाया बंधक, दुकान में लगा दी नकब
निगोही। पुवायां रोड पर गांव कबीरपुर-झोतूपुर स्थित पलिया फार्म के पास एक दर्जन से अधिक सशस्त्र लोगों ने चौकीदार को बंधक बनाने के बाद परचून की दुकान में नकब लगाकर नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान भर ले गए। बंधनमुक्त होने पर चौकीदार ने घटना की जानकारी व्यापारी को दी। व्यापारी ने दो लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव रामपुर बसंत निवासी राजकुमार सिंह परचून की दुकान शाम को बंद करके घर चले गए। उनकी दुकान के पास मुन्ना सिंह की आढ़त भी है, इसलिए वहां पीलीभीत के थाना बरखेरा के गांव नवादा महेश निवासी प्रीतम सिंह तीन वर्ष से दोनों दुकानों की चौकीदारी करता है। रात करीब एक बजे दुकान के पीछे पश्चिम की दिशा से लगे फाटक पर खट-खट की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी तरफ फाटक के पास पहुंचा, तभी चार लोगों ने उसे दबोच लिया और सीने पर रायफल रखकर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। चार लोग उसे बंधक बनाकर दुकान के पीछे टीनशेड में बैठाए रहे और बाकी लोग दुकान के पीछे नकब लगाने में लग गए। रात चार बजे चौकीदार चंगुल से छूटकर राजकुमार सिंह के घर पहुंचा और परचून की दुकान का सामान लूटे जाने की जानकारी दी। राजकुमार सिंह ने निगोही पुलिस को बताया कि बदमाश छह हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख कीमत का सामान ले गए। तहरीर पर पुलिस ने थाना बिलसंडा के गांव हीरपुर-मीरपुर निवासी कुंदन सिंह, प्रकट सिंह व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


परचून की दुकान में हुई घटना के मामले में दो लोगों को नामजद कराया गया है और कई अज्ञात में दर्ज हैं। घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की गहराई से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलवीर सिंह, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed