{"_id":"5c2e4e0ebdec2256b86d7560","slug":"131546538510-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी की मां बोली, आरोपी कर सकते हैं उनकी भी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी की मां बोली, आरोपी कर सकते हैं उनकी भी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रामलली ने साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है, साथ ही आशंका जाहिर की है कि आरोपी उसकी व उसके नाती की हत्या कर सकते हैं। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रामलली ने बताया कि उसकी बेटी साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा को व्यापारी पंकज गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनुराग गुप्ता ने जलाकर मार डाला। मामले की रिपोर्ट 29 नवंबर को दर्ज कराए जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वहीं इस मामले में साध्वी को धमकाने वाले दौलत गिरि का भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। रामलली ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरोपियों को 12 दिसंबर से तीन सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि न्यायालय के आदेश की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो गई। आरोप लगाया कि साध्वी की घटना में नामजद व्यापारी उसकी भी हत्या करने के लिए घेराबंदी कर रहे हैं। पीड़ित रामलली ने आशंका जाहिर की है कि आरोपी उसकी व उसके नाती अमित कुमार की हत्या कर सकते हैं। पीड़िता ने आईजी, डीजीपी व मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजे हैं।
किशोरी ने पी लिया केरोसिन, बिगड़ी हालत
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार सुबह परिवार में किसी बात से नाराज होकर केरोसिन पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ब्यूरो