फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग करने का आरोप

घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग करने का आरोप

Sat, 29 Dec 2018 07:03 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग करने का आरोप
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुरानी रंजिश में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी रामसहारे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम गांव के ही सच्चिदानंद, नवीन ने अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुसकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, उसने बमुश्किल छिपकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

शनिवार सुबह रामसहारे ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों से खतरा बताते हुए जल्द जेल भिजवाए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed