फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से न्यायिक विभाग के कर्मचारी की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से न्यायिक विभाग के कर्मचारी की मौत

Sat, 03 Nov 2018 08:49 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से न्यायिक विभाग के कर्मचारी की मौत
न्यायिक विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को शुक्रवार रात जजी कचहरी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 55 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव न्यायिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर जाने के लिए रात करीब आठ बजे जजी कचहरी रोड पर खड़े थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके ही मोबाइल से कॉल करके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उनके बेटे अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान देर रात शिवकुमार की मौत हो गई। उधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन ने राजीव सभागार में अध्यक्ष मुरारीलाल राजपूत की अध्यक्षता में शोकसभा कर कर्मचारी की मौत पर दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed