फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन युवक को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

रंजिशन युवक को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज
रंजिशन युवक को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गांव के बाहर घात लगाकर विपक्षियों ने बोला हमला
बयान लेने पहुंचे दरोगा से पीड़ित की हुई नोकझोंक
फोटो-18,गोली से घायल बृजनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र के गांव आलमपुर में शनिवार रात कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना में उसके फूफा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव आलमपुर निवासी 30 वर्षीय बृजनंदन सिंह शनिवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती बीमार मामा जयवीर सिंह को देखने आए थे। यहां से रात करीब नौ बजे अपने फूफा मंगल सिंह के साथ टेंपो पर बैठकर गांव को लौट रहे थे। गांव की मोड़ पर टेंपो से उतरने के बाद दोनों लोग पैदल गांव की ओर चल दिए। कुछ दूरी पर गांव के सौरभ, दिनेश, कौशल, गौरव मिल गए। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करने के साथ ही फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके दाहिने बाजू में लगी और वह वहीं गिर गया। फायर और उसकी व फूफा की चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव वालों ने शोर मचा दिया। इतने में हमलावर भाग गए। इस घटना में उसके फूफा बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने परिजनों के साथ रात में सिंधौली थाने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसे रात में ही जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं रविवार दोपहर दरोगा अतेंद्रपाल उसके बयान दर्ज करने दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना को संदिग्ध बताए जाने पर उसकी दरोगा से नोकझोंक भी हो गई। उधर, सिंधौली इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी आरोपियों से जमीन संबंधी पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed