फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बरामद युवती व महिला सिपाही में गुत्थम-गुत्था

बरामद युवती व महिला सिपाही में गुत्थम-गुत्था

Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बरामद युवती व महिला सिपाही में गुत्थम-गुत्था
बरामद युवती व महिला सिपाही में गुत्थम-गुत्था
विज्ञापन

सिपाही की वर्दी और युवती के कपड़े भी फट गए
मेडिकल के दौरान जिला अस्पताल से हो रही थी गायब
दो दिन पहले रोजा पुलिस ने किया था बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रेमी के साथ फरार युवती को बरामद कर उसे रोजा पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। जहां से वह अचानक गुम हो गई। जैसे ही वह महिला सिपाही की पकड़ में आई, तभी दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था हो गई। इस दौरान सिपाही की वर्दी व युवती के कपड़े भी फट गए। सिपाही को हाथ में चोट भी लग गई। हालांकि इस मामले को पुलिस पूरी तरह से दबाने में लगी है इसलिए उसने घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।

रोजा क्षेत्र के एक मोहल्ला से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। मेडिकल में देरी होने के कारण युवती को महिला सिपाही की कस्टडी में पोषण पुर्नवास केंद्र में बैठाया गया था। सिपाही को चकमा देकर वह अस्पताल भवन से निकलकर बाहर आई और गुम हो गई। इधर जैसे ही महिला सिपाही को उसके गायब होने की जानकारी हुई तो उसके हाथ-पांव फूल गए और वह तलाश करते हुए अस्पताल भवन से बाहर आई, तो उसे सड़क की ओर जाते हुए बताया। वह एक व्यक्ति से घर जाने के लिए रुपये मांग रही थी, तभी महिला सिपाही अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गई। उसे सिपाही ने जैसे ही पकड़ा, तभी दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था शुरू हो गई। इस दौरान सिपाही की वर्दी और युवती के कपड़े फट गए। सिपाही को हाथ में चोट भी आ गई। महिला से मामला जुड़ा होने के कारण किसी की हिम्मत दोनों को छुड़ाने की नहीं हो रही थी। अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी की महिला सिपाहियों ने जाकर महिला सिपाही को बचाया और युवती को कब्जे में लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। बता दें कि मीरानपुर कटरा पुलिस ने एक बरामद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए पांच अगस्त को भेजा था, वह जिला अस्पताल से लापता हो गई। इस मामले में महिला सिपाही अर्चना को निलंबित होना पड़ गया। दोबारा इस तरह की घटना होने पर पुलिस सतर्क हो गई और युवती को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed