{"_id":"6ada6d7e829653fee205d7d0","slug":"electricity-theft-detected-at-a-house-and-a-guest-house-under-construction-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176032-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन मकान और गेस्ट हाउस में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन मकान और गेस्ट हाउस में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
उझानी। विद्युत प्रवर्तन दल की चेकिंग के दौरान उझानी क्षेत्र में बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामले पकड़े गए हैं। दोनों मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवर अभियंता हरीश कुमार ने टीम के साथ कृष्णा कॉलोनी में चेकिंग की। गिरिराज किशोर के निर्माणाधीन मकान में बिना मीटर के एलटी लाइन से केबिल जोड़कर 746 वॉट की बिजली चोरी पकड़ी, उससे सबमर्सिबल चलता हुआ मिला। मौके पर मौजूद राजमिस्त्री बबलू ने मकान मालिक का नाम बताया। चेकिंग रिपोर्ट और वीडियोग्राफी के आधार पर केस दर्ज कराया गया।
उसी दिन शाम 4:30 बजे टीम ने माया सिंह चौक बाइपास रोड स्थित हर्ष गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इनकमिंग-आउटगोइंग तार नहीं जुड़े थे और एलटी पोल से 2 कोर की केबिल सीधे अंदर ले जाकर बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर मौजूद महावीर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई मोहित निवासी भिडौलिया, थाना बिसौली गेस्ट हाउस किराए पर लेकर चला रहे हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया है कि विद्युत चोरी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।