फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कॉलेज में हुए बवाल में 10 लोग गिरफ्तार, अन्य घरों से भागे

Fri, 23 Oct 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
अग्रवाल मंडी टटीरी। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को हुए बवाल के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अपने घरों से भाग गए। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे समेत अन्य हथियार बरामद किए गए। इसके बाद आठ आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो घायलों का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दोनों गांवों के लोगों में तनातनी को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में रामलीला में निबाली गांव के विकुल और पदड़ा के गय्यूर के बेटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। बुधवार को विकुल शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गए तो गय्यूर पक्ष के लोगों ने कॉलेज में घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और घटना शांत कराने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इस मामले में एसआई सीमा सिंह ने दोनों पक्षों के 21 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि आरोपी निसार, इरशाद, मोहसिन, मंजूर, महमूद और दूसरे पक्ष के शिवम, गुंजन, नितिन, विकुल व मोहित को गिरफ्तार किया गया। मोहित और विकुल का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed