फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths shot dead; bodies stuffed into sacks and dumped in a canal and a drain.

Chandauli News: गोली मारकर दो युवकों की हत्या, बोरे में भरकर शव नहर और नाले में फेंका

Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths shot dead; bodies stuffed into sacks and dumped in a canal and a drain.
धीना के डेढ़गांवा में शव मिलने के बाद जुटी भीड़। स्रोत:-जागरूक पाठक
धीना। थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो किलोमीटर के दायरे में नहर और नाले में दो युवकों के शव मिले। शव बोरे में भरकर फेंके गए हैं। एक युवक के सीने तो दूसरे युवक की कनपटी में गोली मारी गई।
विज्ञापन

दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोग नहर की तरफ टहलने निकले थे तो वहां बंद बोरा दिखा जिससे खून निकल रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खोला तो उसमें युवक का शव मिला। उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की कनपटी पर गोली मारी गई थी। धारदार हथियार से गला रेता गया था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। युवक के शरीर पर काली धारी वाली शर्ट है। काला पैंट पहन रखा था। युवक के बाएं हाथ में घड़ी और दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र (कलावा) बंधा है। गोल चेहरा और काली दाढ़ी-मूंछ थी। दाहिने हाथ पर त्रिशूल और डमरू का टैटू (गोदना) बना हुआ है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दो किलोमीटर की दूर जमानिया की ओर डेढ़गांवा गांव की सीमा के पास नाले में बोरे में एक और युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। करीब 35 साल के युवक का शव मिला। उसके सीने में गोली मारी गई थी।
साथ ही गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। युवक ने कत्थई रंग की डिजाइनदार टी-शर्ट पहनी थी। युवक का चेहरा गोल, छोटी दाढ़ी और मूंछ थी। दाहिने हाथ की कलाई में काला धागा बंधा था। वहीं त्रिशूल एवं डमरू के साथ महाकाल का टैटू बना हुआ है। दो युवकों की हत्या कर बोरे में शव फेंकने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे : दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर एसपी आकाश पटेल और सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रहीं। एसपी ने कहा कि दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। मामले की जांच में एसओजी की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed