फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When signaled to stop at a checkpoint, the rider rammed his bike into a police officer, causing a fracture in the officer's arm.

Hamirpur (Himachal) News: नाके पर रुकने का इशारा किया तो पुलिस कर्मी को बाइक से मारी टक्कर, बाजू फ्रैक्चर

Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भलेठ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोकने का इशारा कर रहे पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में एचएएसआई अरविंद कुमार की एक बाजू फ्रैक्चर हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवार को मौके पर पकड़ लिया। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, हिरासत में लेने के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बाइक के दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब सात बजे की है। पुलिस ने भलेठ पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर आ रहे चालक को पुलिस कर्मी ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने बाइक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अरविंद कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल अरविंद कुमार को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद उनकी घायल बाजू पर प्लास्टर चढ़ाया गया।

पुलिस ने बाइक सवार को मौके पर पकड़कर बाइक जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
---

लोग यातायात नियमों का पालन और पुलिस कर्मियों का कार्य में सहयोग करें। यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं, ताकि सड़क हादसों में किसी को नुकसान न पहुंचे। इस मामले में सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक जब्त की है। मामले में छानबीन जारी है। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article