फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बालिका को अगवाकर तमंचे के बल पर दुराचार

बालिका को अगवाकर तमंचे के बल पर दुराचार

Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बालिका को अगवाकर तमंचे के बल पर दुराचार
बालिका को अगवा कर तमंचे के बल पर दुराचार
विज्ञापन

शौच को घर से निकलने पर आरोपी पकड़कर ले गया गन्ने के खेत में
पूरी रात साथ में रखने के बाद सुबह पांच बजे निगोही बस स्टैंड पर छोड़ गया
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
शौच के लिए बुधवार रात घर से बाहर निकली 12 वर्षीय बालिका को तमंचे के बल पर एक युवक ने अगवा कर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे निगोही में बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बालिका के घर के बाहर इज्जत घर बना हुआ है। रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए घर के बाहर निकलकर जैसे ही इज्जत घर में घुसने को हुई, तभी वहां गांव संडाखास निवासी कमलेश आ गया और उसने बालिका को पीछे दबोच लिया। बालिका के शोर मचाने की कोशिश पर उसने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। उसने कमलेश के चंगुल से छूटने की कोशिश की लेकिन जान से मार देने की धमकी की वजह से वह लाचार हो गई। पूरी रात उसे गन्ने के खेत में रखने के बाद आरोपी उसे निगोही स्थित बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गया। इधर, परिवार वालों की रात करीब 12:30 बजे आंख खुली तो बालिका को गायब देखकर तलाश शुरू कर दी। परिजन सुबह पुलिस को सूचना देने के लिए निगोही पहुंचे, तो वहां बस स्टैंड पर बालिका दिख गई। उसने पिता और परिवार वालों को आपबीती सुनाई। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल के लिए परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

----------
तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed