फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शव सड़क पर रखकर दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम

शव सड़क पर रखकर दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम

Sun, 24 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम
मुड़िया पवार/ सिंधौली (शाहजहांपुर)। सड़क हादसे में शनिवार रात सर्वेश कुमार सिंंह की मौत को हत्या बताते हुए परिजनों ने रविवार सुबह थाना सिंधौली के सामने सड़क पर शव रखकर दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं। सीओ पुवायां के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। बाद में मृतक के बेटे की तहरीर पर सिंधौली पुलिस ने गांव ईटारोरा के प्रधान अवधेश सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के गांव दिलावरपुर कलां निवासी सचिन सिंह ने बताया कि उसके पिता सर्वेश सिंह गांव के ही राजकिशोर के साथ बाइक से शनिवार को पुवायां एडीएम कोर्ट से कुछ दस्तावेज लेकर वापस आ रहे थे। सिघीपुर रोड पर गुरुनाम सिंह के झाले के सामने उसके पिता बाइक से पहुंचे। आरोप है कि तभी सामने से गांव ईटारोरा निवासी अवधेश सिंह ने अपनी बोलेरो से आ गए और उन्होंने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट के कारण पिता व गांव के राजकिशोर को जिला अस्पताल ले गया, जहां पिता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डीएम से अनुमति लेकर रविवार तड़के सर्वेश के शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद सिंधौली थाने पर गेट के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन ईटारोरा गांव के प्रधान अवधेश सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने व उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे लोग नहीं माने। बाद में सीओ मंगल सिंह रावत मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। तब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन

बेटे ने गन्ने के खेत में छिपकर बचाई जान
रिपोर्ट में सचिन सिंह ने बताया कि घटना के समय वह भी पिता के पीछे से आ रहा था। घटना देखकर वह अपनी बाइक छोड़कर चिल्लाकर भागा तो अवधेश ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसका पीछा किया और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया। उसने गन्नेे के खेत में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले दी थी धमकी
मृतक के बेटे ने बताया कि आठ दिन पहले अवधेश सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ असलहों से लेकर उसके घर पर आए और मुकदमा वापस लेने को धमकाया। बात नहीं मानने पर आठ दिन के अंदर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

फसल काटकर बनवा दी सड़क
पीड़ित सचिन ने बताया कि प्रधान अवधेश सिंह ने मनरेगा के तहत सड़क निर्माण करवाया तो उसके खेत में खड़ी हरी फसल बर्बाद हो गई। खेत से मिट्टी निकाली गई। इस पर विरोध करने पर मारपीट भी की थी। इसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है।

मृतक के बेटे की ओर से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो जांच में निकलकर आएगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
मंगल सिंह रावत, सीओ, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed