फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 months have passed after the police report writing

13 माह बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी राजेंद्र प्रसाद ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि सात अगस्त 15 को उसकी पुत्री राखी देवी घर में अकेली थी। इस दौरान परिवार के ही एक युवक ने घर में घुसकर पुत्री से मारपीट की। कुछ देर बाद उसका पुत्र महेंद्र कुमार घर आया तो राखी ने उसे मामले की जानकारी दी। महेंद्र ने आरोपी से मारपीट की बावत पूछताछ की तो तीन लोगों ने उसे पीटकर गंभीर घायल कर दिया। मारपीट के चार दिन बाद 11 अगस्त 15 को महेंद्र का अपहरण कर लिया गया। काफी तलाश करने पर भी पुत्र का पता नहीं चला तो उसने इसकी तहरीर पुलिस को दी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद से वह लगातार कार्रवाई के लिए भटक रहा है। उसे आश्ंाका है कि पुत्र महेंद्र की हत्या कर दी गई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed