{"_id":"5c645bcfbdec2232285b0f85","slug":"121550080975-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 3267 परिवार राशन की पात्रता सूची से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के 3267 परिवार राशन की पात्रता सूची से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के राशन कार्डों की जांच करने पर 3267 ऐसे परिवार पाए गए जो पात्र गृहस्थी परिवार के नियत मानकों के विपरीत सस्ता खाद्यान्न और अन्य वस्तुएं हासिल कर रहे थे। विधान परिषद में एमएलसी अमित यादव द्वारा प्रथम सत्र के द्वितीय बुधवार को पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अपात्रता के आधार पर इन परिवारों को पात्रता सूची से हटा दिया गया है।
एमएलसी ने सदन में जानना चाहा कि जनपद में कितने पात्र गरीब व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड की लिस्ट में छूटे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एक अप्रैल 2016 से लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र गृहस्थी के 540715 कार्ड और अंत्योदय श्रेणी के 37841 राशन कार्ड प्रचलित हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पात्र गरीब परिवारों का चिह्नीकरण एवं उन्हें पात्रता सूची में जोड़े जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, क्योंकि राशन कार्ड बनाया जाना एक सत प्रक्रिया है।
पूरक प्रश्न के माध्यम से एमएलसी अमित ने पूछा कि पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने के लिए कोई अभियान चलाया जा रहा है अथवा नहीं। इसका सकारात्मक उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पात्रता एवं अपात्रता की जांच का काम अभियान चलाकर लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार विशेष अभियान के तहत पात्रता सूची में 22561 नए परिवार जोड़े गए हैं और अपात्र पाए गए 3267 परिवार सूची से विलोपित किए जा चुके हैं।