फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे डाक घर में लगी आग, प्लेटफार्म पर भगदड़

रेलवे डाक घर में लगी आग, प्लेटफार्म पर भगदड़

Sun, 10 Feb 2019 11:11 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेलवे डाक घर में लगी आग, प्लेटफार्म पर भगदड़
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित डाक घर में रविवार शाम अचानक आग लगने से प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल काबू पाया। हालांकि, ज्यादा नुकसान न होने की बात कही जा रही है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास रेलवे का पोस्ट ऑफिस है। पोस्ट ऑफिस के पास ही पार्सल घर भी है। रविवार देर शाम डाक घर के ऊपर से गुजर रही लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। इससे उठी चिंगारी ने यहां छत पर पड़े कागज-कचरा ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। इससे प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। स्टेशन स्टाफ यहां मौजूद अग्निशमन उपकरणों के जरिए आग पर काबू में जुट गया, लेकिन इससे आग पर काबू नहीं हो सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी वह स्टेशन पर ज्यादा व्यस्त समय नहीं था। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अगर आग अंदर पहुंच गई होती तो नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने जांच बैठाई
डाक घर में आग लगने के मामले में स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने जांच का आदेश दिया है। दो सदस्यों की टीम आग के कारणों की जांच करेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ऐसे प्रबंध किए जाएंगे ताकि आगे से ऐसी कोई घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों से है ओएचई, बिजली लाइनों को खतरा
रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओवर हेड इलैक्ट्रिक लाइन के साथ सामान्य बिजली लाइनों को भी बंदरों से खतरा है। कई बार बंदर ओएचई की चपेट में आ चुके हैं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी की ओर से पिछले दिनों स्टेशन पर बंदरों को लेकर रिपोर्ट भी मंडल मुख्यालय भेजी थी। रविवार को आग की वारदात के पीछे भी वजह बंदर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डाक घर के ऊपर से गुजर रही लाइन के तार पर बंदर झूलते रहे थे। इसी दौरान दोनों लाइन संपर्क में आने से शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed