{"_id":"5beabc16bdec22077547aaff","slug":"121542110230-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटवियर व्यापारी से हाईवे पर तमंचे के बल पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटवियर व्यापारी से हाईवे पर तमंचे के बल पर लूट
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से हाईवे पर तमंचे के बल पर लूट
4255 रुपये की नकदी और बाइक छीनकर भाग गए लुटेरे
आईटीआई गेट के पास तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सोमवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे फुट वियर व्यापारी को हाईवे पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी मो.इसहाक की रोजा में आदर्श नगर में जूता-चप्पल की दुकान हैं। सोमवार रात 10:30 बजे दुकान बंद करके वह बाइक से अकेले अपने घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर आईटीआई गेट के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उसे रोकने के साथ ही धक्का देकर गिरा दिया। उसने बाइक उठाने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसके हाथ पर ईंट मार दी। इससे उसे चोट लग गई। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन लोगों में से एक ने तमंचा दिखाकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद उसकी जेब से 4255 रुपये निकाल लिए और उसकी बाइक भी छीन ली। इसके बाद वह लोग भाग गए। पीड़ित ने बताया कि तहरीर लिखनी नहीं आती थी और उसके पास सादा कागज नहीं था, इसलिए वह थाने जाने के बजाय घर चला गया। मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
------
लूट जैसी बात अभी तक सामने नहीं आई है। संभव है कि शराब पीकर कहीं बाइक छोड़ दी होगी। मामले की गहराई से जांच के साथ ही बाइक का पता लगाया जा रहा है।
आसिफ अली, कार्यवाहक थानाध्यक्ष