फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घुमंतुओं पर टिकी पुलिस की नजर

घुमंतुओं पर टिकी पुलिस की नजर

Fri, 01 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
घुमंतुओं पर टिकी पुलिस की नजर
पुवायां (शाहजहांपुर)। बुधवार रात पुवायां क्षेत्र में तीन गांवों के पांच घरों से हुई नकदी, जेवर सहित 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी के मामले में पुलिस की नजर तंबू लगाकर रहने वाले घुमंतू लोगों पर टिक गई है। बताया जाता है कि गांव हरदुआ के पास कुछ दिन पूर्व घुमंतुओं का डेरा लगा था। अब यह लोग दूसरी जगह चले गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की रात चोरों ने गांव हरदुआ के पवन मिश्रा के घर से 12 लाख, इसी गांव के सौरभ मिश्रा के घर से लगभग साढ़े पांच लाख, गांव तेंदुआ के गुरप्रीत के घर से दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति, इसी गांव के अमरीक सिंह के घर से बंदूक के 15 कारतूस और गांव काेंप के किशन वर्मा के घर से 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। सभी पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल तेंदुआ में हुई चोरियों की रिपोर्ट ही दर्ज की थी।
विज्ञापन

हरदुआ में हुई चोरियों की रिपोर्ट भी की गई दर्ज
पुवायां। गांव हरदुआ में दो घरों से 17 लाख से अधिक की नकदी, जेवर चोरी होने के मामले में बृहस्पतिवार को पवन मिश्रा और सौरभ मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मामला मीडिया की सुर्खियां बनने पर पुलिस ने चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तेंदुआ, हरदुआ और पुवायां में हुई चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed