{"_id":"5cc3565dbdec220771033f17","slug":"11556305501-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर यूपी-100 पर कॉल कर सूचना दी कि उसके देवर और देवर के तीन पुत्रों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यूपी-100 के माध्यम से कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली। सूचना पर यूपी-100 पुलिस के अलावा कोतवाली से एसएसआई सुनीश कुमार शर्मा पुलिस लेकर गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर महिला देवर और उसके पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाने लगी और दुष्कर्म की बात को झूठा बताने लगी। गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला का अपने देवर से शुक्रवार दोपहर विवाद हो गया था। जिस पर उसने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। थाने लाए जाने पर भी महिला ने केवल मारपीट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी सूचना देने की बात कहीं है, मामला मामूली विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।