फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घरेलू विवाद में तहेरे भाई को गोली मारी, गंभीर

घरेलू विवाद में तहेरे भाई को गोली मारी, गंभीर

Tue, 25 Dec 2018 08:35 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में तहेरे भाई को गोली मारी, गंभीर
निगोही(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव महुलिया में घरेलू विवाद को लेकर चचेरे भाई ने तहेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार सुबह की है। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महुलिया निवासी पिंटू का अपने चचेरे भाई दीपू से झगड़ा हो गया था। परिवार और गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों का समझौता करा दिया। दीपू के मन में इसके बाद भी कोई टीस रह गई थी। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे 40 वर्षीय पिंटू खेत पर शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में दीपू ने विक्रमपुर चकौरा निवासी सचिन और अरविंद के साथ उसे घेर लिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। भागते समय गोली पिंटू के पैर में लग गई। इससे वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पिंटू का पुत्र आकाश और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। गांव वालों को देखकर हमलावर वहां से भाग गए। परिवार वाले घायल पिंटू को लेकर थाने पहुंचे। उसे सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने दीपू, सचिन और अरविंद के खिलाफ कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed