फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर निकाली भड़ास

शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर निकाली भड़ास

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर निकाली भड़ास
फोटो-34
विज्ञापन

शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर निकाली भड़ास
थप्पड़ मारने वाले दरोगा को निलंबित करने की मांग
पूर्व विधायक राजेश पहुंचे पीड़ित परिवार की मदद को
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव भरतापुर में सोमवार सुबह भगवानदास का शव परिजनों ने अमरेड़ी गढ़िया रंगीन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ तिलहर भी पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल परिजनों को शांत कर जाम खुलवाया।

गांव भरतापुर निवासी 38 वर्षीय भगवानदास कश्यप को शनिवार देर शाम मदन पाल ने अपने साथियों राजीव, प्रताप सिंह, सर्वेश, रामनिवास, रघुवीर, पप्पू, रामदीन व दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया और रास्ते से घसीटते हुए अपने घर के अंदर खींचकर ले जाने के बाद उनकी लाठी, डंडों से पिटाई कर कंधे पर गोली मार दी थी। भतीजा राजकुमार बचाने गया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मारपीट व गोली से घायल भगवानदास को थाने लेकर पहुंची। जहां रात लगभग एक बजे भगवानदास ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार देर शाम गांव पहुंचा। सोमवार सुबह परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि दरोगा केपी सिंह ने उनके साथ मारपीट की, इसलिए दरोगा को निलंबित किया जाए। साथ ही पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में मनमानी का भी आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि तीन दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह धरने पर बैठेंगे। तिलहर सीओ मंगल सिंह रावत ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फरार हत्यारोपी जल्द पकड़े जाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बर्बरता करने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। बवाल की आशंका में मीरानपुर कटरा, मदनापुर जैतीपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रकुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए राजीव, प्रताप सिंह, सर्वेश, रामनिवास को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed